क्या खाने से सुंदरता बढ़ती है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 14:21

उम्र भर बनी रहेगी चेहरे की चमक, बस डाइट में शामिल कर लें ये चीज़ें

असली सुंदरता आपके अपने अंदर से आती है.
हर कोई चाहता है कि वह सुंदर (Beautiful) दिखे. इसके लिए कई तरह के ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स (Beauty Products) इस्‍तेमाल किए जाते हैं. मगर असली सुंदरता आपके अपने अंदर से आती है और इसके लिए जरूरी है कि आपकी डाइट (Diet) में वे चीजें शामिल हों जो न सिर्फ आपके शरीर को ही सेहतमंद (Healthy) बनाए रखें, बल्कि आपकी स्किन (Skin) की चमक और निखार बरकरार रखने में मदद करें. आज की भागमभाग जिंदगी में जब अपने लिए समय कम ही मिलता है ऐसे में हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं. कुछ ऐसी चीजें जिन्‍हें आप अपनी डाइट में शामिल करके अपनी स्किन को जवां, सुंदर बना सकते हैं और उम्र के प्रभाव को कम कर सकते हैं.

ड्राई फ्रूट्स में खासतौर पर अखरोट और बादाम बहुत पसंद किए जाते हैं. ये जहां हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं, वहीं ये हमारी स्किन को भी खूबसूरत बनाने का कामकरते हैं. अखरोट में ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिट के अलावा एंटी-एजिंग गुण होता है, जो स्किन की चमक बरकरार रखता है. बादाम विटामिन-ई से भरपूर होता है. स्किन में निखार लाने और इसे आकर्षक बनाने के लिए इन्‍हें अपनी डेली डायट में शामिल करना फायदेमंद होता है.

दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन से भरपूर होता है. वहीं इसमें प्रोटीन, लैक्टोज, आयरन, फास्फोरस भी पाया जाता है. जहां गर्मियों में दही का सेवन ठंडक देता है और सेहत के लिए फायदेमंद होता है, वहीं इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड के अलावा ज़िंक और कई मिनरल स्किन के लिए काफी अच्‍छे होते हैं. ऐसे में दही को अपनी डाइट में शामिल करने से चेहरे पर होने वाली झुर्रियां आदि दूर रहती हैं और उम्र का प्रभाव कम होता है, वहीं पिंपल और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलता है.

संतरा सेहत के लिए तो अच्‍छा होता ही है, वही यह स्किन की चमक बनाए रखने के लिए भी फायदेमंद होता है. इसे डाइट में शामिल करने के साथ ही इसका जूस स्किन के लिए इस्‍तेमाल कर सकते हैं. यह दोनों तरह से फायदेमंद होता है. यह स्किन पर होने वाले ब्लैकहेड्स को भी साफ करता है. इसके लिए संतरे के जूस को कुछ सप्‍ताह तक रूई की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं. इससे स्किन निखरेगी, दाग-धब्‍बे दूर होंगे और चेहरे की चमक भी बनी रहेगी.

सिंघाड़ा जहां खाने में बहुत स्वादिष्‍ट लगता है, वहीं स्किन को भी इससे कई फायदे होते हैं. सिंघाड़े में भरपूर मात्रा में पानी होता है. साथ ही इसमें पोटेशियम, जिंक, विटामिन बी, विटामिन ए और विटामिन सी होते हैं, जो स्किन को सेहतमंद और खूबसूरत बनाए रखते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info